Latest News

प्रधानमंत्री की मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कल, लॉकडाउन समय खत्म होने से 6 दिन पहले आगे का निर्णय लेंगे

By 26-4-2020

Published on 26 Apr, 2020 08:54 PM.

नई दिल्ली.(प्रजातंत्र शक्ति,जतिंदर टंडन) देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 26 हजार 738 हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लॉकडाउन खत्म होने से 6 दिन पहले सोमवार को मुख्यमंत्रियों के साथ हालात की समीक्षा करेंगे। महामारी पर मुख्यमंत्रियों के साथ यह उनकी तीसरी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग होगी। लॉकडाउन का दूसरा चरण 3 मई को खत्म होगा। इससे पहले अर्थव्यवस्था में सुधार लाने के लिए केंद्र सरकार 20 और 25 अप्रैल को दो बार लॉकडाउन में छूट दे चुकी है। हालांकि, कहां-कहां दुकानें खोली जाएं और आर्थिक गतिविधियां शुरू की जाएं, इस पर फैसला राज्यों के ऊपर छोड़ा गया है।

रविवार तक मध्यप्रदेश में 145, राजस्थान में 69, तमिलनाडु में 64, आंध्रप्रदेश में 81, पश्चिम बंगाल में 40, झारखंड में 6, बिहार में 4, ओडिशा में 3 और कर्नाटक में 1 मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब तक संक्रमण 26 राज्य और 6 केंद्र शासित प्रदेशों में फैल चुका है। लेकिन 21 हजार 115 मरीज यानी करीब 80% सिर्फ शीर्ष के 7 राज्यों में हैं। इन राज्यों में महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली, राजस्थान, मध्यप्रदेश, तमिलनाडु और उत्तरप्रदेश शामिल हैं। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, रविवार शाम तक 24 घंटे में 1975 नए मामले सामने आए। देश में 26 हजार 917 कोरोना संक्रमित हैं। इनमें से 21 हजार 3 का इलाज चल रहा है, 5914 ठीक हुए हैं और 826 की मौत हुई।

स्वस्थ मंत्रालय के अनुसार देश में बड़े पैमाने पर टेस्ट किट का निर्माण किया जा रहा है चीन से आयात की गई रैपिड टेस्ट किट खराब होने के बाद देश में इनकी कमी होने की आशंका जताई जा रही थी, लेकिन अब हरियाणा के मानेसर में दक्षिण कोरिया की एक कंपनी ने रैपिड टेस्ट किट बनाने की शुरुआत कर दी है।

Viewers: 30159

Reader Reviews

Please take a moment to review your experience with us. Your feedback not only help us, it helps other potential readers.


Before you post a review, please login first. Login
Related News
ताज़ा खबर
e-Paper